Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीएम श्री योजना के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंगलवार को को हुआ।
प्रतियोगिता प्रभारी व्याख्याता राजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए डिजिटल स्पोर्ट्स क्वीज, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, फुटबॉल और क्रिकेट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बारिश से प्रभावित आउटडोर मैचों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानाचार्य का अधिकृत अवकाश होने के कारण प्रतियोगिता का समापन अब 27 अगस्त को विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के फाइनल मुकाबलों के साथ किया जाएगा।



