Monday, October 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्री सांवलिया सेठ प्रथम पदयात्रा मंडल की समिति गठित, संपत अध्यक्ष बने

श्री सांवलिया सेठ प्रथम पदयात्रा मंडल की समिति गठित, संपत अध्यक्ष बने


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए आयोजित प्रथम पदयात्रा को लेकर श्री सांवलिया सेठ प्रथम पदयात्रा मंडल देवली की समिति का गठन किया गया है।

पदयात्रा आगामी 30 अगस्त सुबह 10.15 बजे बाबा रामदेव मंदिर, चर्च रोड देवली से रवाना होगी। पदयात्रा सांवलिया सेठ मंदिर कुचलवाड़ा रोड पहुंचेगी, जहां दोपहर 3 बजे ध्वज चढ़ाया जाएगा। पदयात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। समिति में रामसिंह शक्तावत को संरक्षक, सम्पत सुवालका को अध्यक्ष, नन्दकिशोर कुमावत एवं दीपक सेठी को मंत्री तथा अजय मेवाड़ा को यात्रा संचालक बनाया गया है। इसी तरह व्यवस्था प्रमुख सत्यनारायण सेन, मनीष पाराशर को, उपाध्यक्ष रामपाल माली, रोहित मामा, सांस्कृतिक मंत्री बबलू राव, महामंत्री केपी सिंह नरूका, अमित मंगल, कोषाध्यक्ष पंकज सिंहल को बनाया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here