Monday, October 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबारिश से बढ़ा बांध का जलस्तर, भंडारण पहुंचा 28.908 टीएमसी

बारिश से बढ़ा बांध का जलस्तर, भंडारण पहुंचा 28.908 टीएमसी


Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीते दो दिनों से बीसलपुर बांध के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बुधवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 314.09 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बांध में 28.908 टीएमसी पानी का भंडारण हो चुका है। बीसलपुर परियोजना के नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार त्रिवेणी नदी का जलस्तर 2.40 मीटर दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान बांध क्षेत्र में 56 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि अब तक कुल 557 एमएम वर्षा दर्ज हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश से बांध में पानी की आवक बढ़ने के साथ ही जलस्तर में भी इजाफा हुआ है। उल्लेखनीय है कि देवली में भी पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का जोर है। बांध की कुल भराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here