Jahazpur News 5 जुलाई (आज़ाद नेब) शाहपुरा बायपास स्थित एक रिहायशी मकान पर शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फूंक गए।
जानकारी के अनुसार शाहपुरा बायपास स्थित बसी कॉलोनी में निसार मोहम्मद के मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से सारे विद्युत उपकरण फूंक गए। यह घटना दोपहर करीब सवा 12 बजे की बताई गई है। आकाशीय बिजली गिरने से मकान में स्थित बिजली के सारे उपकरण व वायरिंग जल गई। मकान की आरसीसी की छत में बड़ा छेद हो गया व मकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित को करीब तीन लाख रूपए का नुकसान हुआ है।


