Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damलक्ष्मण वॉलीबॉल क्लब अध्यक्ष मनोनीत, डेम का लेवल थमा

लक्ष्मण वॉलीबॉल क्लब अध्यक्ष मनोनीत, डेम का लेवल थमा


Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर देवली में रविवार को न्यू टाइगर वॉलीबॉल की बैठक हुई। इसमें नए अध्यक्ष का नाम मनोनयन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मण मीना को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। क्लब के मीडिया प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि इस दौरान क्लब के संरक्षक सदस्य सोभागमल मीना, राधेश्याम पाराशर, रतन लुहार व अशोक कुमार द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण किया गया। यहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने शपथ ली व आगामी विकास योजना का प्रस्ताव रखा। जिसे कार्यकारिणी द्वारा पारित किया गया। इस अवसर पर क्लब के नए सदस्यों का भी सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का कार्यकाल आगामी तीन माह तक रहेगा। क्लब के मनीष चाष्टा, शारूख खान, रणजीत सिंह, प्रकाश चंद सहित सभी सदस्य यहां मौजूद थे।

बीसलपुर डैम का वाटर लेवल स्थिर हुआ

क्षेत्र के बीसलपुर डैम में गत दो दिन पूर्व बारिश से हुई पानी की आवक अब थम गई है। पिछले 24 घंटे से डेम का लेवल एक बिंदु पर स्थिर हो गया है बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार रविवार सुबह डेम का जलस्तर आरएल 310.15 मीटर है। जबकि यही लेवल शनिवार सुबह 6 बजे भी था। लिहाजा बीते 24 घंटे में वाटर लेवल में कोई परिवर्तन नहीं आया है। इस जल स्तर के अनुसार बांध में 11.215 टीएमसी पानी है। वही बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d