ईकोशीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को मिला सम्मान
Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनकम टैक्स डे (आयकर दिवस) पर बुधवार को जयपुर में आयोजित हुए समारोह में देवली निवासी उद्यमी नवल मंगल के पुत्र उद्यमी अभिषेक मंगल सम्मानित हुए हैं।
उद्यमी नवल मंगल ने बताया कि आयकर दिवस पर पूरे राजस्थान में पांच हाई टैक्स पेयर्स को सम्मानित किया गया। इनमें उनकी कंपनी ईकोसीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है। कंपनी की ओर से उनके पुत्र अभिषेक मंगल ने जयपुर में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्राप्त किया। उन्हें प्रशंसा पत्र व ट्राफी भेंट की गई। समारोह में अभिषेक मंगल ने अपने प्रभावी विचार रखें। उन्होंने कहा कि कोई भी टैक्स पैयर कम टैक्स देकर खुश नहीं है। बशर्ते उनके ज्यादा टैक्स को सराहा जाए। यदि सरकार ऐसी कोई स्कीम जारी करें। जिसमें हाईएस्ट टैक्स पेयर को प्रायोरिटी मिले तो इससे टैक्स दिए जाने में भी प्रतिस्पर्धा होगी।
अभिषेक मंगल ऐसे टैक्स पेयर को वीआईपी ट्रीटमेंट या सरकारी कामों में प्राथमिकता मिलने की बात कही। समारोह में इनकम टैक्स विभाग के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर नरेश बलोदिया ने मंगल को यह पुरस्कार दिया।


