Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की देवली ओर से सामाजिक सरोकार के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गांव एवं महात्मा गांधी बालिका विद्यालय कुंचलवाड़ा कला में छात्र छात्राओं को नि:शुल्क नोटबुक्स वितरित की गई।
इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गांव के प्रधानाचार्य गुमान सिंह मीणा, नाहर सिंह एवं महात्मा गांधी बालिका विद्यालय कुचलवाड़ा कला के प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा, अम्बिका सोयल की मौजूदगी में कक्षा एक से 8 तक के विद्यार्थियों को 250 नि:शुल्क नोटबुक्स वितरित की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का यह प्रयास जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए बेहतर है। इस मौके पर एयू बैंक के शाखा प्रभारी सुनील दाधीच, रिलेशनशिप मैनेजर सुमित गौतम, आशीष उपाध्याय, देवेश बंडेला, अक्षय सिहंल, भावना जैन, मानसी एवं देशराज उपस्थित थे। इससे पहले भी एयू स्मॉल बैंक की ओर से जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने सामग्री वितरित की जा चुकी है। इसी प्रकार कंबल वितरण, पौधारोपण व वरिष्ठ लोगों के लिए अवेयरनेस कैंप का भी आयोजन किया गया था।



