Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsजुलाई में दुर्लभ संयोग, एक माह में 3 एकादशी

जुलाई में दुर्लभ संयोग, एक माह में 3 एकादशी


Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा महीने में आषाढ़ व सावन माह का संयोग है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर माह में दो एकादशी आती हैं। लेकिन सावन का महीना भी जुलाई में शुरू हो रहा है।

ऐसे में सावन एकादशी भी इस महीने में है। लिहाजा जुलाई माह में 3 एकादशी हैं। एक ही महीने में 3 एकादशी शुभ फलदायी साबित होता है। हिन्दू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व है। यूं तो हर महीने दो एकादशी आती हैं। लेकिन सालों बाद जुलाई में ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसमें एक माह में 3 एकादशी है। इस माह में योगिनी एकादशी-आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष 2 जुलाई को थी। जबकि देवशयनी एकादशी आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी 17 जुलाई को थी। इस दिन से 4 महीने तक देव सो जाते हैं। देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु 4 माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव को सौंप देते हैं। इसी प्रकार सावन माह के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी आगामी 31 जुलाई को है। इस तरह जुलाई माह में तीन एकादशी का दुर्लभ योग है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d