जुलाई माह में तीन एकादशी का योग
Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार कामिनी एकादशी को देवली से रवाना होगी।
यात्रा प्रबंधन से जुड़े देवेंद्र दीपक ने बताया कि इस बार कामिनी एकादशी कृष्ण पक्ष आगामी 31 जुलाई को है। इस दिन सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। यात्रियों को सुबह 10:30 बजे तक ही बस पर पहुंचना होगा। इच्छुक यात्री बस में अपनी सीट पहले बुकिंग कर सकते हैं। उक्त यात्रा में श्रद्धालुओं के बीच भजन कीर्तन के अलावा प्रसादी की व्यवस्था की रहती है। यात्री 7737236402 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस जुलाई माह में तीन एकादशी का संयोग हुआ है। इनमें गत 2 जुलाई को योगिनी एकादशी, 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी एवं 31 जुलाई को कामिका एकादशी है।



