Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनवनिर्मित सड़क पर, जानलेवा ब्रेकर...

नवनिर्मित सड़क पर, जानलेवा ब्रेकर…

महज दो दिन में परेशान हुए लोग, ब्रेकर पर पुनर्विचार करने की जरूरत

(पब्लिक वॉइस)

Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर रोड पर बरसों बाद नई सड़क बनी है। इससे बीसलपुर जाने वाले लोगों व श्रद्धालुओं को बेहद सुविधा हुई है। लेकिन सड़क पर लापरवाही से बनाया गया रोड ब्रेकर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।

लोगों ने बताया कि गत दो दिन पूर्व दौलता मोड़ से राजमहल के नवनिर्मित रोड पर कल्याणपुरा खेड़ा गावड़ी के पास एक बड़े आकार का स्पीड ब्रेकर बना दिया गया है। इसकी चौड़ाई करीब 2 फीट से अधिक है। वही ऊंचाई भी ज्यादा है। जिसकी वजह से छोटी कारे व बाइक सवार असंतुलित हो रहे हैं। खासकर रात के वक्त उक्त ब्रेकर पर लोगों की नजर नहीं पड़ रही है। ब्रेकर पर किसी तरह की लाइने नहीं की गई है। इससे भी ब्रेकर पर लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है। रफ्तार से जाने वाले चालकों के सामने एकाएक ब्रेकर आने से वे असंतुलित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब आवागमन की सुविधा के लिए यदि सरपट सड़क बनाई गई है तो रोड ब्रेकर की आखिर कहां जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा मानसून सत्र व सावन मास चल रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं व आमजन की बीसलपुर पर भीड़ बढ़ रही है। आगामी दिनों में जल्दी यह भीड़ बढ़ सकती है तथा यहां गुजरने वाले लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे ब्रेकर को हटाया जाना चाहिए। जिससे कि लोगों की जान पर बनी हो। लिहाजा उक्त ब्रेकर पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d