Tuesday, September 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहनीट्रैप के मामले में आरोपी युवती गिरफ्तार, मकान व 30 लाख रुपए...

हनीट्रैप के मामले में आरोपी युवती गिरफ्तार, मकान व 30 लाख रुपए की मांग का आरोप


Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित रूप से प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने, 30 लाख रुपए की मांग करने तथा मांग पूरी नहीं करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मामले में परिवादी की ओर से दर्ज शिकायत पर अनुसंधान के बाद आरोपी युवती मुस्कान कुमारी पुत्री कृष्ण मुरारी मीणा निवासी लुहारी खुर्द को गिरफ्तार किया गया। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी देवली स्थित मकान में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दो सगी बहनें किराये पर रहने लगी थीं। आरोप है कि दोनों ने परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाकर विश्वास कायम किया। परिवादी का आरोप है कि एक दिन उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाए गए और बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। रिपोर्ट के अनुसार परिवादी से अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर खर्च करवाने तथा रकम देने के लिए दबाव बनाया गया।

परिवादी ने आरोप लगाया कि करीब तीन लाख रुपए नकद भी उससे लिए गए। इसके बाद मकान अपने नाम करवाने अथवा 30 लाख रुपए देने की मांग की गई तथा मांग पूरी नहीं करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। मामले में परिवादी विनोद कुमार हाल निवासी निवासी कोटा रोड देवली है। आरोपी को गिरफ्तार जहाजपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे अजमेर न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here