Tuesday, September 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमतदान के दिन कॉलोनी में भारी वाहनों पर रोक लगाए

मतदान के दिन कॉलोनी में भारी वाहनों पर रोक लगाए


Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली के वार्ड नंबर 34 इन्द्रपुरा कॉलोनी के वार्डवासियों ने मतदान दिवस 9 सितंबर को क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।

वार्डवासियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय को दिए ज्ञापन में बताया कि नेगडिया रोड पर बजरी के भारी वाहन आते-जाते हैं, जिससे मतदान के दौरान असुविधा के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने जयपुर चुंगी नाका से नेगडिया तक बजरी के भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की, ताकि शांतिपूर्ण मतदान हो सके और अप्रिय घटना से बचा जा सके। ज्ञापन देने में मोहनलाल, रामपाल मीणा, संत कुमार समेत थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here