Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपंप हाऊस, फिल्टर प्लांट व चिकित्सालय की भूमि आवंटन का प्रस्ताव पारित

पंप हाऊस, फिल्टर प्लांट व चिकित्सालय की भूमि आवंटन का प्रस्ताव पारित


Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मण्डल देवली की साधारण सभा रविवार शाम 4 बजे पालिकाध्यक्ष नेमीचन्द जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस बैठक में जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग को जयपुर रोड पर म्हारों राजस्थान होटल के पीछे, देवली में उच्च जलाशय निर्माण के लिए तथा गणेश रोड शमशान घाट के पीछे देवपुरा रोड देवली में उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय, पम्प हाऊस एवं फिल्टर प्लांट के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा उप जिला चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन का अतिरिक्त प्रस्ताव लिया गया। उप जिला चिकित्सालय के लिए 12 हजार 400 वर्गमीटर भूमि आवंटन का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, पार्षद भीमराज जैन, लोकेश लक्षकार, छाया चौधरी, विनोद पुजारी, पवन सिंहल समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d