Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदूनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए एक दर्जन लोग

दूनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए एक दर्जन लोग


Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक-एक फरार आरोपी व टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है। वही 10 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दूनी थाना प्रभारी सरवर खा के अनुसार पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट में 2017 से फरार चल रहे गणेश प्रजापत पुत्र बाबूलाल कुम्हार निवासी सिरोही एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश अनुसार टॉप 10 वारंटी सांवरिया पुत्र बद्रीलाल जाट निवासी करेड़ा थाना दूनी को गिरफ्तार किया है। इसी तरह विक्की कंजर पुत्र पंडा कंजर निवासी कंजर बस्ती दूनी, देवलाल पुत्र सुगना मोग्या निवासी लाखौलाई, मोतीलाल पुत्र मूल्या मोग्या निवासी कालानाड़ा चकखेड़ा थाना देवली, बंटी कर्मावत पुत्र हंसराज कंजर निवासी पोल्याड़ा, नितिन कंजर पुत्र शैतान कंजर निवासी कंजर बस्ती पोल्याड़ा, बालू पुत्र गोपाल मोग्या निवासी कनवाड़ा थाना दूनी, मानसिंह पुत्र शोभालाल मोग्या निवासी चांदली, प्रेम शंकर पुत्र मोतीलाल मोग्या निवासी केदारा रोड थाना घाड़, कीमतराज पुत्र जगन्नाथ कंजर निवासी दूनी एवं जोरू पुत्र मूल्या मोग्या निवासी कालानाड़ा चकखेड़ा थाना देवली को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 टीम व 15 अधिकारियों, कर्मचारियों ने मिलकर की है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d