Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsदो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी का समापन

दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी का समापन

वार्ताकारों ने अनुभव साझा कर दी जानकारी


Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी की दूसरे दिन नगर पालिका सभागार में शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारस चंद जैन पूर्व संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने लम्बे प्रशासनिक अनुभव को प्रस्तुत करते हुए आनलाइन कार्य को समय पर पूरा कहने को कहा।

राजेश कुमार खटीक प्रधानाचार्य सतवाडा बालूंदा ने शाला दर्पण पोर्टल पर अपडेशन विषय के बारें में बताया। प्रधानाचार्य चांदली चंद्रप्रकाश माहेश्वरी ने विद्यालयों में संचालित सहशैक्षिक गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन विषय पर वार्ता रखी। वहीं गिरिराज प्रसाद गर्ग सीओ स्काउट टोंक ने स्काउट गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने को कहा। इनके अलावा भंवर लाल कुम्हार प्रधानाचार्य दूनी ने सघन वृक्षारोपण अभियान को भामाशाहों के माध्यम से सफल बनाने एवं लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने के लिए उपाय सुझाए दिए। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा व प्रहलाद मीणा संगोष्ठी उपाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d