पालिका अध्यक्ष ने किया खुलासा
Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप जिला चिकित्सालय की जमीन के मसले को लेकर शनिवार को पालिका सभागार में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने देवली के पांच प्रमुख रिंग रोड बनाने की बात स्पष्ट की है।
पालिका अध्यक्ष जैन ने कहा कि उनकी योजना है कि शहर में एजेंसी एरिया से लेकर अजमेर बाईपास तक, जयपुर रोड पर सिद्धि विनायक होटल से लेकर जयपुर हाईवे तक, दौलता मोड अंडर पास के समीप नर्सरी से पुराने अजमेर मार्ग तक, सिद्धार्थ होटल के पास से अजमेर रोड तक एवं देवली के मोक्ष धाम से लेकर आगे नेकचाल के समीप सड़क तक पांच प्रमुख रिंग रोड बनाने की योजना है। यह रोड सौ फ़ीसदी पालिका की ओर से बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए यह रोड शत प्रतिशत बनाए ही जाएंगे। केवल नगर पालिका के पास वित्त व्यवस्था उपयुक्त हो।



