Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsढाई तोला सोने के झेला मुर्की छीन ले गए बदमाश

ढाई तोला सोने के झेला मुर्की छीन ले गए बदमाश

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 


Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के चांदसिंहपुरा निवासी घासीलाल गुर्जर पुत्र लालाराम गुर्जर के साथ शुक्रवार रात सोते वक्त लूट की वारदात हुई। इस दौरान पीड़ित मकान के बाहर टीनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहा था।

जानकारी के अनुसार रात को करीब डेढ़ से 2 के बीच आए अज्ञात बदमाशों ने बुर्जुग घासीलाल को सोया पाकर उसके कानों से ढाई तोला वजनी सोने के झेला मुर्की तोड़कर भाग गए। वारदात से पीड़ित के कान लहुलुहान हो गए। घटना के बाद घासीलाल लहुलुहान स्थिति में चिल्लाया तो परिजन व आसपास के व्यक्ति एकत्र हुए। लेकिन तब तक यह बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने शनिवार को दूनी थाने में अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। दूनी थानाधिकारी सरवर खां ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों इसी तरह की वारदात देवली के पुराने अजमेर मार्ग गाड़िया लुहार बस्ती में भी हुई थी। जहां बाहर सो रहे व्यक्ति अमर सिंह के कानों के झेला मुर्की छीन कर बदमाश ले गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d