Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsशैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधि लक्ष्य के साथ पूरा करें

शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधि लक्ष्य के साथ पूरा करें

दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन


Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दो दिवसीय प्रधानाध्यापको की सत्रारम्भ वाकपीठ संगोष्टी का राजकीय विद्यालय देवली में शनिवार को समापन हुआ।

संगोष्ठी में वर्षभर विद्यालय में चलने वाली शैक्षणिक गतिविधियों, सहशैक्षणिक गतिविधियों को उचित लक्ष्य बनाकर करने की बात कही गई। इसके लिए विभिन्न विषयों पर वार्ताए हुई। मुख्य वक्ता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, एसीबीईओ प्रधान मीणा थे। वही सघन पौधारोपण, स्काउट गाइड की वार्ता मुकेश प्रजापति व स्काउट सीओ गिरिराज गर्ग, संस्था प्रधान के दायित्व महावीर प्रसाद माहेश्वरी ने, निपुण भारत मिशन पर राजेश शर्मा, बालिका शिक्षा व प्रार्थना सभा पर शिवानी जैन, विद्यालय में नवाचार में सुमित्रा राठौड़, भामाशाह जन सहभागिता ज्ञान संकल्प पोर्टल को लेकर सतीश शर्मा, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना पर अशोक कुमार शर्मा, लेख नियम की परवीन कुमार चौधरी ने जानकारी दी।

समापन पर अध्यक्ष भुवनाराम मीणा, संयोजक राजेन्द्र सुराणा, चौथमल कुम्हार ने संगोष्टी ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी संगोष्ठी प्रवक्ता द्वारका प्रसाद प्रजापत ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d