Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरक्षण वर्गीकरण के खिलाफ एससी एसटी वर्ग की ओर से बुधवार को किए जा रहे भारत बंद के तहत जिला कलक्टर ने एक और आदेश जारी किया है।
इस आदेश में कलक्टर ने अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए बुधवार को पूरे दिन टोंक जिले के देशी शराब कंपोजिट दुकानों को बंद रखने का निर्णय किया। उधर, व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन ने व्यापारियों से सुबह 10 से 2 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्गीकरण के खिलाफ आक्रोश रैली में करीब 2 हजार लोगों की संख्या बताई जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। ऐसे में भीड़ अधिक होने के चलते व्यापारियों को किसी तरह की हानि ना हो, इसे लेकर व्यापार महासंघ अध्यक्ष ने 2 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की बात कही है, ताकि भीड़ का फायदा उठाकर कोई आया गलत व्यक्ति किसी तरह की हानि ना कर सके। इसी तरह पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगा। स्थानीय पुलिस व प्रशासन की ओर से बंदोबस्त किए जा रहे हैं।



