Jahazpur News 20 अगस्त (आज़ाद नेब) ज़िला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को उपखण्ड, तहसील कार्यालय सहित नगर पालिका का आकस्मिक निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान शेखावत ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहनता से निरीक्षण किया और उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र बी पाटीदार को राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर नियमित सुनवाई करते हुए निस्तारित करने, कार्यालय से संबंधित विभिन्न लंबित कार्यों के निस्तारण के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान ज़िला कलक्टर द्वारा कई पत्रावलियों का अवलोकन भी किया गया तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए। उपखंड कार्यालय में ज़िला कलक्टर शेखावत ने
एसडीएम सुरेंद्र बी पाटीदार, बीडीओ पुरुषोत्तम पारीक, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, नगर पालिका ईओ राघव मीणा तथा सीबीईओ ओम खटीक की बैठक ली। बैठक में ज़िला कलक्टर शेखावत द्वारा तहसीलदार मीणा से राजस्व न्यायालय मे राजस्व लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के निर्देश दिए गए एवं राजस्थान भू राजस्व अधिनियम (1956) धारा 91 के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम, बीडीओ, तहसील सहित सीबीईओ कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका की जांच की।
कलक्टर ने जहाजपुर नगर पालिका ईओ राघव मीणा को भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। वहीं विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को सभी लगाए गए पौधों की व्यवस्थित जियो टैगिंग करने के लिए आदेशित किया।


