Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उच्चतम न्यायालय के द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आरक्षण के संबंध में दिए गए निर्णय के विरुद्ध सामाजिक संगठनों की ओर से भारत बंद के आह्वान के तहत 21 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।
उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा ने बताया कि इसे लेकर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झा ने आदेश जारी किया है। इसमें बताया कि पुलिस अधीक्षक की अभिशंषा के आधार पर 21 अगस्त को बंद के चलते जिले में कानून व्यवस्था की स्थित मजबूत करने व ऐतिहात के तौर पर यह निर्णय किया गया है। इसके तहत जिले में संचालित सभी सरकारी व निजी कोचिंग, लाइब्रेरी, हॉस्टल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा।




