शिव तांडव झांकी ने मोहा लोगों का मन
Jahazpur News 20 अगस्त (आज़ाद नेब) जहाजपुर में कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की मंगलवार को बारह देवरा में शुरूआत हुई। यात्रा का नगर में कई जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
यात्रा मे शिव तांडव की सजीव झांकियो ने लोगों का मन मोह लिया। दीपक टांक ने बताया कि कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत बारह देवरा मे हुई। जिसमें प्रतिदिन उत्तम स्वामी महाराज श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। कलश यात्रा से पहले पंडितो एवं आचार्य ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ श्रीमद्भागवत गीता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस प्रतिष्ठान में विधायक गोपीचंद मीणा भी शामिल हुए। श्रीमद्भागवतजी को टांक ट्रैक्टर एजेंसी के डायरेक्टर भंवरलाल टांक ने अपने सिर पर धारण कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा नर्सिंग मंदिर से शुरू हुई, जो नोचौक, सदर बाजार, गलगट्टी चौराहा, बस स्टैंड,खटीक मोहल्ला, गोपालजी मन्दिर, कल्याणजी का मंदिर, घास भेरू चौराहा होते हुए बारह देवरा कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान शिव तांडव की सजीव झांकी सजी। यात्रा मे सैंकडों महिलाएं कलश लेकर नाचती गाती चल रही थी। कलश यात्रा का कस्बेवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कथा के पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य बताया गया।
कलश यात्रा में विधायक गोपीचंद मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी, थानाधिकारी नरपत राम बाना, दीपक टांक, कमल बांगड़, अमित बिरला, सत्तू जाट, अमित गुर्जर, पवन वैष्णव, अंकित सोनी, राहुल टांक, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग थे।


