Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौपा

विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौपा

  • विद्युत व्यवस्था सुधारने

  • शहर की बिजली व्यवस्था से जोड़ने

  • नेकचाल सड़क मरम्मत कराने सहित उठाई मांग


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की देवली गांव में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी देवली कार्यालय में ज्ञापन सौपा है। सरपंच शीला कवर के नेतृत्व में सौंप गए ज्ञापन में बताया कि गांव में आए दिन अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यार्थियों को अध्ययन में परेशानी हो रही है। वहीं बरसात की वजह से रात के वक्त घरों में जहरीले जीव घुसने का भय सता रहा है। इसके अलावा देवली गांव को शहर की विद्युत व्यवस्था से जोड़ने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को बिजली की सुविधा हो सके। इसी तरह देवली गांव व देवली शहर के बीच नेकचाल सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। जिसे मरम्मत कराने की भी मांग की गई है। वही ग्राम पंचायत क्षेत्र में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि अतिवृष्टि से खेतों में पानी भर गया है। किसानों की फसले खराब हो गई है। जिससे किसान चिंतित है। ज्ञापन के माध्यम से अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।

इस दौरान सरपंच शीला कंवर, दिग्विजय सिंह, दिलदार चौधरी, हनुमंत सिंह, रामेश्वर मेघवंशी, हरिओम मेघवंशी, घीसालाल मोरलिया, लादूराम, नंदलाल माली समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d