Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में पिछले पांच दिनों से पानी की आवक बेहद धीमी हो गई है।
इस वजह से बांध का जलस्तर अब कछुआ चाल से बढ़ने को मजबूर है। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर महज 9 सेमी पानी की आवक हुई है। गुरुवार सुबह 10 बांध का जलस्तर आरएल 314.39 मीटर हो गया है। जबकि बुधवार सुबह 10 बजे यह जलस्तर 314.30 मीटर था। मौजूदा स्थिति में बांध में 30.980 टीएमसी पानी है। वहीं बुधवार के मुकाबले त्रिवेणी घटकर महज 3 मीटर पर आ गई है। ऐसे में बांध भरने की उम्मीद कम कम होती नजर आ रही है।



