Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli News"राष्ट्रीय खेल सप्ताह" के तहत खेलकूद प्रतियोगिता की धूम

“राष्ट्रीय खेल सप्ताह” के तहत खेलकूद प्रतियोगिता की धूम


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबापुरा देवली में फिट इंडिया के तहत खेल सप्ताह के दौरान विद्यालय में पीईईओ रामदयाल मीणा की उपस्थिति में विभिन्न खेल गतिविधियां हुई।

प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि गुरुवार को छात्राओं का कबड्डी का मैच निर्णायक रहा। विजेता टीम को पारितोषिक वितरण किया गया। साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा देवली के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह मीणा के द्वारा विद्यालय में मोगरा, गुलाब, बोटलपाम, कटहल आदि पौधे लगाए। इस दौरान शारीरिक शिक्षिका वीणा चौहान, पवन गौतम, राजेश पारोता, शिमला रेगर, निर्मला मीणा, रेखाराम चौधरी, सविता गोयल समेत थे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कक्षावार छात्र एवं छात्राओं की अलग-अलग प्रतियोगिता हुई। शारीरिक शिक्षक पारस जैन ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य दयाल राम मीणा ने किया। प्रतियोगिता छात्र एवं छात्राओं की अलग-अलग चरणों में हुई।  इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य विमला मीणा, व्याख्याता रवि शंकर मीणा, संजय सोयल, वरिष्ठ अध्यापक इस्लाम बानो, सपना मीणा जितेंद्र सिंह आदि थे।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में खेल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसे लेकर छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया। यह जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार टेलर ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d