Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदानदाताओं के सहयोग से रोडवेज बुकिंग की सूरत बदली

दानदाताओं के सहयोग से रोडवेज बुकिंग की सूरत बदली

विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड बुकिंग पर दानदाताओं के सहयोग से कराए गए विकास कार्यों का बुधवार को लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर सभी दानदाताओं का स्वागत किया गया।

देवली रोडवेज बुकिंग क्लर्क राकेश शर्मा ने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से देवली बस स्टैंड बुकिंग भवन की तस्वीर बदली है। यहां दानदाताओं के सहयोग से हुए भवन के रंग रोगन, बुकिंग विंडो तथा यात्री विश्रामगृह के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण हुआ। यात्री विश्रामगृह में सीमेंट की कुर्सियां तथा यात्रियों के लिए पंखे लगाए गए है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के प्रमुख दानदाता नवल मंगल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा थे। यहां सभी भामाशाहों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। विशेष अतिथि के महेश चतुर्वेदी राष्ट्रीय मंत्री भारतीय परिवहन महासंघ, मुख्य प्रबंधक बूंदी आगार सुनीता जैन, बद्रीलाल श्रृंगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ जिला बूंदी, मोहन सोनी पूर्व पदाधिकारी फेडरेशन मौजूद थे। वहीं स्थान प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, मनोज मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रेमचंद शर्मा, यज्ञेश दाधीच, विश्व हिंदू परिषद के शहर अध्यक्ष सत्यनारायण दीपक, अमित हल्दिया, भगवान दास शर्मा, सत्यनारायण गोयल, मानवेंद्र सिंह, जिनेंद्र जैन, मीडियाकर्मी बृजेश भारद्वाज, मोहन गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज शर्मा, अशोक कुमार, पंकज त्रिपाठी, योगेश श्रीमाल, अशोक दुबे आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d