Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचुराए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किए आरोपी से अनुसंधान के बाद चुराए गए सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी सरवर खा के अनुसार मामले में पुलिस ने अनिल पुत्र मोहन वाल्मीकि निवासी बामनगांव, थाना नैनवा जिला बूंदी को गिरफ्तार किया था। जिसकी निशानदेही पर चोरी किए गए एक चांदी की पायजेब ढाई सौ ग्राम वजनी, एक मंगलसूत्र सोने का 2.5 ग्राम एवं एक मांदलिया सोने का, बैंक पासबुक को बरामद कर अनुसंधान किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वारदात से पूर्व मकान की रेकी करता था और सूने मकान को अपना निशाना बनाता था। आरोपी ने देवली, नैनवा, चौथ का बरवाड़ा व हनुमान नगर शाहपुरा में भी चोरी की वारदात की। माल बरामदगी में हेड कांस्टेबल प्रभुलाल, शिवराज, पुलिसकर्मी विजय सिंह, दिनेश का सहयोग रहा है। उल्लेखनीय है कि आरोपी को देवली थाना पुलिस ने भी पिछले दिनों पनवाड़ गांव से दो मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d