Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई

मिस्ड कॉल के जरिए बन सकेंगे पार्टी के सदस्य


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा देहात मंडल भाजपा की आगामी सदस्यता अभियान को लेकर अभियान के सह संयोजक नमो गौतम की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में बताया गया।

बैठक की शुरुआत मंडल संयोजक लोकेश पारोता ने राष्ट्रगीत के साथ की। अभियान के सह संयोजक ने कहा कि उक्त अभियान के जरिए पार्टी अपनी विचारधारा से जुड़े लोगों को अपने पार्टी परिवार में शामिल करने जा रही है। सदस्यता अभियान के सह संयोजक व मंडल संयोजक ने बताया कि 2 सितंबर से पार्टी की ओर से एक नं 8800002024 जारी किया है। इस नंबर पर मिस कॉल के जरिए कोई भी व्यक्ति सदस्य बन सकेंगे। मंडल के प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान में पार्टी के द्वारा नए सदस्य बनाने पर विचार व्यक्त किए।

इस दौरान मंडल संयोजक लोकेश पारोता, विकास गौतम, भंवर कुमावत, योगेश, विजय, अशोक , जगदीश धाकड, भंवर गोठवाल, प्रहलाद मीणा, भारत सिंह, रामदेव वर्मा, मोहन सैनी, मनोज खांडल, पवन गुप्ता, महेंद्र जैन, छीतर गुर्जर, राकेश जैन, कैलाश सेन, राजाराम आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d