-
डेम का जलस्तर महज कुछ कदम दूर
-
गेट खोलने की सभी तैयारियां पूरी
-
अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे
Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शुक्रवार सुबह 9 बजे बीसलपुर डेम लबालब हो जाएगा और इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना के बाद डेम के गेट खोलने की शुरुआत की जाएगी। शुक्रवार सुबह 6 बजे डेम का जलस्तर आरएल 315.48 मीटर हो गया है।
जो पूर्ण जलभराव क्षमता से महज 2 सेमी दूर रहा है।बीसलपुर डेम के अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार आज सुबह 6 डेम का लेवल बढ़कर 315. 48 के बिंदु को छू जाने के बाद समूचा प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। त्रिवेणी से हो रही आवक के चलते सुबह 9 बजे डेम का जलस्तर आरएल 315.50 मीटर हो जाएगा। उधर, डेम के गेट खोलने के चलते सुबह देवली, दूनी व पुलिस लाइन से जाप्ता डेम पर तैनात कर दिया है। देवली सीआई राजकुमार नायक ने बताया कि उक्त जाप्ता एहतियात के तौर पर लगाया गया है, जो डेम पर लोगो की भीड़ को नियंत्रित करेगा।अधिकारीयों ने बताया कि इस दौरान पीएचडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सुरेश रावत के भी सुबह डेम पर पूछने की सूचना है। जिला कलक्टर समेत कई अधिकारी भी 9 बजे से पहले डेम पर पहुचेंगे।



