Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationशुक्रवार सवेरे डेम के गेट खुलना लगभग तय

शुक्रवार सवेरे डेम के गेट खुलना लगभग तय

डेम का जलस्तर आरएल 315.34 मीटर हुआ


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आखिर 4 वर्ष बाद बीसलपुर डेम छलकने कगार पर पहुँच गया है। गुरुवार को कैचमेंट एरिया से हो रही भारी पानी की आवक के चलते पूरी संभावना है। इसके चलते प्रशासन पूरे अलर्ट पर है।

डेम के अधिकारियों ने रात को बनास नदी के किनारे पर लोगो को दूर रहने को लेकर ” सायरन ” बजाकर सावचेत रहने को कहा है। परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि शुक्रवार को सवेरे जिला कलक्टर की मौजूदगी में डेम के गेट खोले जाएंगे। बंसल ने बताया कि हालांकि त्रिवेणी पर जलस्तर में बड़ा उतार-चढ़ाव चल रहा है। लेकिन पानी की आवक के चलते तय है कि शुक्रवार को डेम के गेट खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि उतार- चढ़ाव के जारी रहा। शुक्रवार को डेम में कभी प्रति घण्टे 2 सेमी पानी की बढ़ोतरी देखी जा रही है तो कभी एक सेमी की बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में डेम के छलकने के बारे में सही समय की घोषणा करना उचित नही है। लेकिन ये तय है कि शुक्रवार को डेम अपनी पूर्ण भराव क्षमता को प्राप्त कर लेगा। रात 10 बजे डेम का जलस्तर आरएल 315.34   मीटर दर्ज हुआ है। अब डेम मात्र 16 सेमी खाली है। इस तरह अब डेम अपनी पूर्ण जलभराव क्षमता से महज कुछ घण्टे दूर है। अब तक हो रही जलावक के चलते प्रति घण्टे 2 सेमी पानी की आवक हो रही है। इसके अनुमान के मुताबिक डेम छलकने में लगभग 8 से 9 घण्टे लग सकते है।

यदि हर घण्टे 2 सेमी पानी की आवक जारी रही तो शुक्रवार सवेरे करीब 6 बजे तक पूर्ण जलभराव की स्थिति में आ जाएगा। जैसे ही परियोजना के अधिकारियों को डेम के भरने की स्थिति का अनुमान लगेगा, वैसे ही अधिकारी टोंक जिला कलेक्टर को सूचित करेंगे। बाद में जिला कलेक्टर डेम पर पहुँचकर विधिवत पूजा अर्चना कर डेम के गेट खोलने की शुरुआत करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d