Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damपूर्ण जलभराव की दहलीज पर डेम, प्रशासन की बैठक हुई

पूर्ण जलभराव की दहलीज पर डेम, प्रशासन की बैठक हुई

डाउन स्ट्रीम के मार्गो पर पुलिसकर्मी लगाने व ऐतिहात बरतने के निर्देश


Deoli News 5 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के महत्वपूर्ण बांध बीसलपुर डैम अब पूर्ण जलभराव की दहलीज पर पहुंच चुका है। जहां आगामी कुछ घंटे में डैम के गेट खोलकर अधिशेष पानी की निकासी की जाएगी। वही पूर्ण जलभराव के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर गुरुवार शाम उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई।

इसमें पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, विकास अधिकारी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक, कनिष्ठ अभियंता शामिल हुए। उपखंड अधिकारी ने यहां बताया कि बांध का जलस्तर तेज गति से बढ़ रहा है। आगामी 10 से 12 घंटे में बांध पूरी तरह भर जाएगा। लिहाजा गेट खोलने होंगे। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक को बांध के डाउनस्ट्रीम के मार्ग पर पुलिस व्यवस्था करने, तहसीलदार व विकास अधिकारी देवली को संबंधित पटवारी, गिरदावर व ग्राम विकास अधिकारी को फील्ड में भेजने की बात कही। वही विकास अधिकारी देवली को डाउनस्ट्रीम से संबंधित पंचायत राजमहल, देवीखेड़ा, संथली, बंथली, जूनिया, देवडावास में सार्वजनिक सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम विकास अधिकारी व सरपंचों के माध्यम से नदी क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को जागरूक करने को कहा। इसके अलावा बांध के डाउनस्ट्रीम के अवैध बजरी खनन, परिवहन को लेकर पुलिस उपाधीक्षक देवली एवं थाना प्रभारी को उस क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए।

उपखंड प्रशासन ने लोगों से बांध व नदी क्षेत्र से दूरी बनाए रखने की बात कही है। इधर, बांध का जलस्तर गुरुवार रात 8 आरएल 315.30 मीटर पहुंच गया है। वहीं त्रिवेणी पर 4 मीटर का गेज जारी है और बांध में 37.298 में टीएमसी पानी हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d