Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpउपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत किया

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत किया


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जहाजपुर के बिरधोल में महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में जाने के दौरान गुरुवार को हनुमान नगर क्षेत्र के कुंचलवाड़ा, मोरला चौराहा, अमरवासी, कुराडिया में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री के साथ चल रहे जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह खींची, पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, सरपंच अशोक मीणा, सरपंच रामराज मीणा, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, रामसिंह शक्तावत, महामंत्री दिनेश राणावत, जयराम मीणा, वार्ड पंच बाबू लाल वर्मा मौजूद रहे। गाडोली सरपंच अशोक मीणा ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन सौंपकर गाडोली बालिका विद्यालय को प्राथमिक से माध्यमिक में क्रमोनत करने, नीमखेड़ा विद्यालय के चार दीवारी, खाना का ख़ोला विद्यालय में चारदीवारी, गोरमगढ़ विद्यालय को प्राथमिक से माध्यमिक में क्रमोनत, गाडोली से मायला पोल्या तक डामरीकरण सड़क, डीएमएफटी फंड से स्वीकृत, बड़ी माताजी के पार्क निर्माण व सौंदर्यकर्ण स्वीकृती, गाडोली महादेव के कॉरिडोर स्वीकृत करवाने के साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोनत कराने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d