Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान व टेबलेट वितरण समारोह हुआ

ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान व टेबलेट वितरण समारोह हुआ

ब्लॉक के 207 विद्यार्थियों को मिले टैबलेट


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान व मेधावी विद्यार्थियों का टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार को कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली में हुआ।

उक्त समारोह में राजेंद्र सिंह राणावत शहर अध्यक्ष भाजपा मुख्य अतिथि थे। इसी तरह सांवरिया लाल बैरागी देहात अध्यक्ष, छीतर लाल डागर महामंत्री भाजपा, रामकरण प्रजापति विशिष्ट अतिथि थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सीमा पाराशर सीबीईओ देवली ने की। अतिथियों का सम्मान रामराय मीना बीईईओ, एसीबीईओ प्रथम ने किया। कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी प्रधान लाल मीणा, शंभू दयाल वर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में 207 मेधावी छात्रों को टेबलेट दिए। स्थानीय ब्लॉक के शिक्षक रामप्रसाद प्रजापति वरिष्ठ अध्यापक राउमावि चांदली व प्रियंका गौतम को शिक्षक सम्मान दिया गया। रमेश चंद मीना राउमावि देवली में छात्रों के केरियर के संबंध में जानकारी दी।

11 विद्यार्थियों को मिला टैबलेट

दूनी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि उनकी स्कूल से टेबलेट प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में सत्र 2021-22 में कक्षा 8 की एकता कुमावत, कक्षा 10 की अनीता लोढ़ा, कक्षा 12 कला के महफूज अली, वाणिज्य के राजेंद्र बैरवा तथा रोहित चौधरी, यश कुमार सेन तथा सत्र 2022-23 में कक्षा 10 के योगेश कुमार भील, अग्रज उपाध्याय, कक्षा 12 वाणिज्य के विकास कुमार नामा, राकेश कुमार धोबी सहित कुल 11 छात्र छात्रा हैं। छात्रों को टेबलेट सिम सहित तीन वर्ष का इंटरनेट भी सरकार द्वारा नि:शुल्क दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d