Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिक्षकों का सम्मान किया, 166 मेघावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित

शिक्षकों का सम्मान किया, 166 मेघावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित


Jahazpur News 5 सितम्बर (आज़ाद नेब) शिक्षक दिवस पर ब्लॉक शिक्षा कार्यालय द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह राजकीय महाराणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। इसमें उत्कृष्ट शिक्षकों सम्मानित व मेघावी 166 छात्र व छात्रों को टेबलेट दिए।

आरपी हंसराज जैन ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर व्याख्याता शिवराज धाकड़ व्याख्याता तस्वारिया बावड़ी, माया जैन बोरानी, शबनम तंवर गोदान का बाड़ा को सम्मानित किया गया। वहीं 166 मेधावी छात्रों को राज्य सरकार द्वारा दिए गए टेबलेट सौपे। विधायक गोपीचंद मीणा, प्रधान कौशल किशोर शर्मा, चैयरमेन नरेश मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश खटीक, एसीबीओ पुष्कर राज मीणा एवं ब्लॉक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

राजकीय महाविद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्म दिवस पर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य शिखा अगरवाल ने की।

अगरवाल ने छात्र-छात्राओं को शिक्षक के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुनीता देवी मीणा, अनीस, लालचंद सैनी ने भी शिक्षक, शिक्षा से संबंधित अनुभव व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d