Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceगणेश महोत्सव संचालन समिति गठित, कीचड़, अतिक्रमण से मुक्ति की मांग

गणेश महोत्सव संचालन समिति गठित, कीचड़, अतिक्रमण से मुक्ति की मांग


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विहिप, बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में हो रहे गणेश महोत्सव संचालन समिति का गठन किया गया। गणेश महोत्सव संचालन समिति में संरक्षक मंडल रामेश्वर प्रसाद मित्तल, दिनेश गौतम, अशोक कुमार दुबे, सियाराम गौतम, संजय सिंहल, सीताराम पंचोली, जितेंद्र चौधरी को बनाया गया।

इसी तरह अध्यक्ष पद पंकज जैन, महामंत्री पद पर राकेश ओसवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा को मनोनीत किया है। यहां अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की है। इनमें उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, प्रमोद मंगल, मुख्य संयोजक सुरेंद्र डीडवानिया, सह मंत्री दिनेश जैन, संगठन मंत्री अशोक मंडल, सह कोषाध्यक्ष प्रहलाद सेन, सुरक्षा प्रमुख तेजेंद्र पारीक समेत मनोनीत किए गए।

ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन

इसी तरह सारदडा गांव में कई वर्षो से रास्ते अवरुद्ध होने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन है। ग्रामीणों ने बताया गांव के रास्तों को लेकर मुख्य समस्या है। बच्चे स्कूल नही जा पा रहे हैं। रास्ते में कीचड़ व अतिक्रमण की वजह से रास्ते अवरुद्ध हैं। जिसमे ग्रामीणों को आने जाने पर काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौपने में कई ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d