Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpगेट खोलने की तैयारी शुरू, परियोजना ने जारी किए निर्देश

गेट खोलने की तैयारी शुरू, परियोजना ने जारी किए निर्देश


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध का जलस्तर पूर्ण जल भराव क्षमता के करीब आते ही बीसलपुर परियोजना ने आमजन के लिए आवश्यक सूचना जारी की है।

यह सूचना गुरुवार को परियोजना के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह सागर ने जारी की है। इसमें बताया कि गुरुवार दोपहर 2 बजे तक डेम का जलस्तर आरएल 315.19 मीटर पहुंच गया है। वहीं बांध जल ग्रहण क्षेत्र में जलावक को देखते हुए पूर्ण भराव 315.50 मीटर का लक्ष्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। ऐसे में अतिरिक्त पानी की निकासी आवश्यकता अनुसार गेट खोलकर की जाएगी। लिहाजा अधीक्षण अभियंता ने बीसलपुर परियोजना के नीचे, डाउनस्ट्रीम में बनास नदी के बहाव क्षेत्र में अब आवागमन व अन्य गतिविधि नहीं करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों को अपने जान माल का ख्याल रखने व पशुधन को सुरक्षित ले जाने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d