Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर डेम के मुख्य आवक स्त्रोत त्रिवेणी पर गेज 4.20 मीटर चल रहा है। लेकिन गुरुवार को हुई क्षेत्रीय बरसात से डेम में बड़ी तेजी से पानी की आवक हो रही है।
खारी नदी से भी पानी की आवक बनी है तो त्रिवेणी से आ रहा पानी भी सम्मिलित हो रहा है। यहीं वजह है कि डेम में पानी की आवक में तेजी आई है। गुरुवार सुबह 6 से लेकर शाम 4 बजे तक समाप्त हुए 10 घण्टों में 13 सेमी पानी की आवक हुई है। इस तरह शाम 4 बजे डेम का जलस्तर बढ़कर आरएल 315.21 हो गया। जबकि आज सुबह ये जलस्तर आरएल 315.08 मीटर था। वहीं त्रिवेणी अभी भी 4.20 मीटर के बिंदु पर कायम है। जानकारों का मानना है कि प्रति घण्टे एक सेमी पानी की आवक के हिसाब को देखते हुए पिछले 10 घण्टों में 3 सेमी अधिक पानी आया है, जो क्षेत्रीय बारिश का है। अब डेम के लबालब होने में 29 सेमी पानी की कमी है।
यदि पानी की आवक इसी तरह जारी रहती है तो डेम के लबालब होने में कम से कम 24 घण्टे लग सकते है। बशर्ते त्रिवेणी वर्तमान के गेज पर चले तो डेम के पूर्ण जलभराव बिंदु को छू सकता है।


