Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पर्यूषण पर्व के पहले दिन रविवार को मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में उत्तम धर्म की पूजा की गई।
नवयुवक मंडल के महामंत्री पंकज जैन ने बताया कि इस मौके पर अभिषेक किया गया। वहीं नित्य अभिषेक व शांतिधारा के पुण्यअर्जक अशोक कुमार सर्राफ, कजोडमल, चांदमल, नोरततमल थे। विधानाचार्य चेतन शास्त्री ने तत्व सूत्र के 33 श्लोक के साथ अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान कई महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसी तरह शाम को महाआरती का भी आयोजन किया जा रहा है। आरती के बाद अनुराग भैया की ओर से भजन संध्या आयोजित की जाएगी। वहीं शाम 8:15 बजे प्रवचन होंगे। जबकि 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि रविवार से जैन समाज के पर्यूषण पर्व शुरू हुए है। इसे लेकर सभी जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।



