Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsउत्तम त्याग धर्म की पूजा हुई, श्रावक संस्कार शिविर में सेवाएं दी

उत्तम त्याग धर्म की पूजा हुई, श्रावक संस्कार शिविर में सेवाएं दी


Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महावीर दिगंबर जैन मंदिर देवली में दशलक्षण पर्व पर रविवार को उत्तम त्याग धर्म की विधि विधान से पूजा की गई। मीडिया प्रभारी महावीर कुमार जैन ने बताया कि प्रथम अभिषेक व शांतिधारा के पुण्यार्जक अंतिम कुमार, निहार कुमार अजमेरा, लक्ष्मी नारायण, सुनील कुमार कटारिया रहे।

इसी प्रकार पारस कुमार, सौरभ कुमार सोगानी, राकेश कुमार, मनोज कुमार अजमेरा, हुकुमचंद, मनोज कुमार सेठी, कुंतीलाल महेंद्र कुमार अजमेरा भी पुण्यार्जक थे। इसके बाद नित्य नियम पूजा व दशलक्षण मंडल विधान हुआ। नितेश भैया द्वारा उत्तम त्याग के बारे में बताते हुए कहा कि त्याग की भावना सभी प्राणियों में सर्वोपरि होने चाहिए। आत्म शुद्धि के उद्देश्य से विकार भाव छोड़ने तथा स्वपर उपकार की दृष्टि से धन आदि का दान करना त्याग धर्म है।

श्रावक संस्कार शिविर में सेवाएं दी

जहाजपुर स्थित स्वस्तिधाम जैन मंदिर में आर्यिका स्वस्ति भूषण के सानिध्य में चल रहे श्रावक संस्कार साधना शिविर में रविवार को भोजन व्यवस्था के लिए जैन युवा परिषद अग्रवाल समाज चौरासी ब्लॉक देवली व महिला परिषद अग्रवाल समाज ब्लॉक देवली ने सेवाएं दी।

इस दौरान दोनों मंडलों के सदस्यों ने शिविर में भोजन कराने में सहयोग दिया। युवा परिषद अध्यक्ष जितेंद्र जैन व मंत्री राहुल गोयल एवं महिला परिषद के अध्यक्ष मधु जैन ने सदस्यों के साथ मिलकर यह सहयोग दिया। यह जानकारी युवा परिषद के प्रवक्ता प्रशांत बाबू जैन ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d