Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज अखिल भारतीय महासभा टोंक की मीटिंग का रविवार को आयोजन हुआ। इसमें आगामी 27 अक्टूबर को पांचवें जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह देवली की कार्य योजना तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश दबकिया के सानिध्य में देवली ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र कुमार कासोतिया का चयन कर स्वागत अखिल भारतीय महासभा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश धौलपुरिया, ब्लॉक अध्यक्ष यादवराय बदलोटिया, महासचिव रमेशचंद नरणिया ने किया। इस दौरान डॉ. दुर्गालाल नराणिया, रामनारायण दबकिया, मोहनलाल नरानिया, सुरेश कुमार कासोतिया समेत अन्य वक्ताओं ने चर्चा। यह जानकारी अध्यक्ष रेगर समाज विकास समिति देवली मोहनलाल ठागरिया ने दी।


