Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के श्रद्धा केंद्र सम्मान कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत रविवार को देवली शहर मंडल की ओर से शहर के विभिन्न श्रद्धा केंद्रों में पुजारियों का सम्मान किया गया।
इस दौरान नेवरबाग बालाजी, गोपाल मंदिर एजेंसी, गंगागुरिया बालाजी, राम दरबार बस स्टैंड, राठौर तेलियान समाज मंदिर, ग्वाला समाज मंदिर, चारभुजानाथ, ममता सर्कल, बावड़ी के बालाजी, नेकचाल बालाजी, चारभुजा मंदिर अग्रवाल पंचायत, शिवमन्दिर कृषि उपज मंडी के पुजारियों को श्रीफल, शॉल, भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, महामंत्री अंकित जैन, उपाध्यक्ष यज्ञेश दाधीच, दिनेश जैन, उपचुनाव मंडल विस्तारक अभय सिंह, सदस्यता अभियान सह संयोजक प्रमोद मंगल, युवा मोर्चा के राहुल गर्ग, कुलदीप सेन उपस्थित थे।



