Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationबास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, कंप्यूटर शिक्षकों का सम्मेलन हुआ

बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, कंप्यूटर शिक्षकों का सम्मेलन हुआ


Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली में रविवार को 68 वीं 14 वर्ष छात्र, छात्राओं की जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।

प्रतियोगिता का उद्धघाटन अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, प्रधानाचार्य रमेश मीणा, प्रधानाध्यापक राजेंद्र सुराणा स्काउट सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापति ने किया। शारिरिक शिक्षक अनिल शर्मा व मुकेश प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में 9 टीम व छात्रा वर्ग में 6 टीम भाग ले रही है। यह प्रतियोगिता 15 से 18 सितंबर तक चलेगी। धनराज सुवालका, किशन धाकड़ ने बताया कि छात्र वर्ग में उद्घाटन मैच में में ताखोली वर्सेज आदर्श आंवा के मध्य हुआ। जिसमें ताखोली ने आंवा को 16-0 से हराया। वही दूसरा मैच गोरी देवी पब्लिक स्कूल देवली गांव व जमात ढाणी निवाई के बीच हुआ। इसमें गोरी देवी ने जमात ढाणी को 3-1 से हराया।

कंप्यूटर शिक्षकों का राज्य स्तरीय सम्मेलन हुआ

वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक केडर की पुनः समीक्षा करवाने, केडर संशोधन व विस्तार की मांग को लेकर राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजन हुआ। इसमें देवली ब्लॉक के कंप्यूटर शिक्षकों ने भाग लिया। सम्मेलन मे शिक्षकों के केडर विस्तार व वेतन विसंगति दूर करने सहित सरकार से मांग की। राज्य स्तरीय कंप्यूटर शिक्षक सम्मेलन मे 4 हजार कंप्यूटर अनुदेशक ने भाग लिया। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल मीणा ने यह जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d