Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हुई

सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हुई


Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के गावड़ी निवासी एक व्यक्ति की बीती रात सर्पदंश से मौत हो गई। हेड कांस्टेबल सुरेश यादव ने बताया कि मृतक रूगाराम पुत्र मांगीलाल बैरवा निवासी गावड़ी है, जो शनिवार रात खेत पर था और कृषि कार्य कर रहा था।

इस दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे राजकीय चिकित्सालय देवली से बिजौलिया ले जा रहे थे। इस बीच रूगाराम ने दम तोड़ दिया। मामले में मृतक के पुत्र बाबूलाल ने पुलिस में मर्ग दर्ज कराया है और यह जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार रात शव देवली अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया। जिसका रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d