Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsराधा कुंड पर ठाकुरजी को कराया नौका विहार

राधा कुंड पर ठाकुरजी को कराया नौका विहार


Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुंचलवाड़ा कला व हनुमान नगर के ग्रामीणों ने जलझुलनी एकादशी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया। इस दौरान भगवान श्रीचारभुजानाथ, लक्ष्मीनारायण, गोपाजी व रघुनाथजी भगवान के बेवाण गाजे बाजे व भजनों के साथ राधा कुंड पहुँचे।

हनुमान नगर के ग्रामीण भी भगवान साँवलिया सेठ का बेवाण झांकी में लेकर गाजे बाजे के साथ नाचते गाते राधा कुंड पहुँचे। यहां गोपाल घाट पर साँवलिया सेठ को विराजमान किया गया। राधा कुंड पर श्रीसाँवलिया सेठ मन्दिर निर्माण एवं कार सेवा समिति, ग्राम पंचायत कुंचलवाड़ा द्वारा राधा कुंड में भगवान के विग्रह को जलविहार कराया गया। श्रद्धालुओं के लिए चाय एवं फलाहार की व्यवस्था की गई। राधा कुंड की पाळ पर भजन गायिका माया भारती एंड टीम के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गई। बच्चो ने भी साँवलिया सेठ के साथ नौका विहार का लुत्फ़ उठाया। राधा कुंड पर साँवलिया सेठ की आरती के साथ पवित्र श्री राधा रानी कुंड की आरती पं रामेश्वर पाराशर ने की।

इस दौरान भगवान साँवलिया सेठ मंदिर निर्माण व कारसेवा समिति की ओर से राधे कृष्ण की वेशभूषा में आए तीन सर्वश्रेष्ठ बालक, बालिकाओं को 5100-5100 रुपए के पुरस्कार दिए गए। राधा कुंड पर सभी कार्यक्रम भामाशाह रामसिंह शक्तावत की देखरेख में हुए। जिसमें हनुमान नगर के युवाओं ने योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d