Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विहिप व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे गणेश महोत्सव में शनिवार रात शहर के सभी विद्यालयों के बालक बालिकाओं की ग्रुप डांस प्रतियोगिता हुई। विहिप प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली व शहर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चो ने देशभक्ति वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।
मीडिया प्रभारी अमित गौतम ने बताया कि गणेश महोत्सव में बच्चों ने श्री गणेश, श्रीकृष्ण, भोले बाबा रूप धारण कर मनमोहक सांस्कृतिक व देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही पंडाल में आए बालिकाओं ने श्रीगणेश जन्म पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पत्रकार कृष्णगोपाल शर्मा, नोरत नामा, कमलेश वैष्णव, अनिल जोशी, चेतन शर्मा, गौरव चतुर्वेदी, सीताराम माली अतिथि के रूप मंच पर मौजूद रहे। जेक एंड जिल स्कूल के बच्चो ने “श्री गणेशा देवा” देश की विभिन्न भाषाओं पर नाटक का विमोचन किया। विजन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चो ने गणेश जन्म पर नाटक प्रस्तुत किया। आईपीएस स्कूल के बच्चो ने “मधुबन में जो कान्हा किसी को”, “तेरी मिट्टी में मिल जावा” सहित देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। जितेंद्र चौधरी व अशोक दुबे ने बताया कि रविवार रात अतिथियो ने बच्चो को पुरस्कार वितरित किए। साथ ही समिति के सदस्यों द्वारा स्कूलों के संस्था प्रधानों को सरस्वती माता की तस्वीर भेंट की। कार्यक्रम में जितेंद्र चौधरी, अशोक दुबे, जसवंत सिंह, दिनेश जैन, हनुमान बालसोरा, हनुमंत सिंह, प्रहलाद सेन, दुर्गा वाहिनी से मनीषा, नेहा, कविता, राजकुमारी, रेणु, बजरंग दल के गोविंद, दीपक, नितेश, जितेंद्र मेहता, अजय सहित स्कूलों के संस्था प्रधान उपस्थित थे।

आज होगा रंगारंग कार्यक्रम
गणेश महोत्सव में रविवार रात मुंबई, चेन्नई, मध्यप्रदेश , कोटा, झालावाड़ के कलाकारों व प्रधानमंत्री से सम्मानित कुणाल गंधर्व द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति के मीडिया प्रभारी ने बताया कि वहीं डीके इवेंट कोटा के कलाकारों द्वारा हैरतंगेज करतब, भंवाई नृत्य, 10 फीट हनुमान रूप, शिव बारात ( गण,अघोरी), कृष्ण राधारास, कुणाल गंधर्व का हैरतंगेज कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं मुंबई के सिंगर मुकेश शर्मा, सिंगर श्याम व्यास, लखन रावल, टीना भारती द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम अटल उद्यान टीनशेड में रात्रि 8 बजे शुरू होगा।



