Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के मौके पर शनिवार को शहर के विभिन्न मंदिरों से ठाकुरजी की बेवाण यात्रा निकली। जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़े।
इस मौके पर अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान भगवान चारभुजानाथ, श्रीलक्ष्मीनाथ, श्रीसत्यनारायण, भगवान बस स्टैंड परिसर स्थित राम दरबार, स्वर्णकार समाज के नृसिंह भगवान के मंदिरों के विमान रवाना हुए। नगर में कई जगह पर बेवाण पर लोगों ने पुष्प वर्षा की एवं बेवाण के नीचे से निकलकर भगवान को प्रणाम किया। सभी मंदिरों के ठाकुरजी के बेवाण छतरी चौराहा पर एकत्र हुए। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान को फल, नारियल, दक्षिणा आदि भेंट की। यहां से सभी बेवाण ममता सर्कल, कीर मोहल्ला होते हुए नेकचाल बालाजी मंदिर पहुंचे। जहां ठाकुरजी की सामूहिक आरती हुई। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान ठाकुरजी के दर्शन किए। वहीं एकादशी के मौके पर लोगों ने उपवास रखें। क्षेत्र के देवली गांव, पनवाड़, चांदली, सिरोही समेत गांव में भी ठाकुरजी के बेवाण निकले।



