Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संयुक्त शासन सचिव तनिष्क कटारिया ने एक आदेश जारी कर हाल ही में पांच दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।
इस आदेश में टोंक के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। संयुक्त शासन सचिव के आदेश अनुसार हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान को टोंक का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। जबकि निवर्तमान पुलिस अधीक्षक संजीव नैन को अलवर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास सांगवान 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी है।


