Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) में 39 संकाय सदस्यों की हाल ही में पदोन्नति हुई है। इसमें क्षेत्र के तितरिया निवासी डॉ. प्रहलाद धाकड़ भी शामिल है।
दरअसल 33 चिकित्सक शिक्षकों को प्रोफेसर, 2 को सीनियर प्रोफेसर और 4 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत हुए हैं। इसमें देवली क्षेत्र के हिसामपुर ग्राम पंचायत के तितरिया गांव निवासी जनरल मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रहलाद धाकड़ भी प्रोफेसर के तौर पर पदोन्नत हुए है। धाकड़ की पदोन्नति पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।


