Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को हुए न्यू टाइगर क्लब अध्यक्ष के चुनाव में राधेश्याम पाराशर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

उन्होंने इस पद के लिए अन्य उम्मीदवार प्रकाश चंद को 2 मतों से पराजित किया। क्लब के मीडिया प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि चुनाव अधिकारी सोभागमल, राजेंद्र कुमार, मनोहर कुमार के निर्देशन में यह चुनाव हुए। यहां पाराशर को 12 मत व प्रकाश चंद को 10 मत मिले। चुनाव बाद अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। वहीं कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर जयसिंह मीना, कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, सचिव प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी अनिल गौतम का मनोनयन भी किया गया। पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जसवीर वर्मा, शाहरूख खान, मनीष चाष्टा, विजय कुमार, प्रिंस कुमार, नरेंद्र सिंह, शैतान मीना, पप्पू लाल सहित सभी सदस्य उपस्थिति थे।



