Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनरेश मीणा को न्यायिक हिरासत भेजा, कड़ी सुरक्षा में जेल शिफ्ट किया

नरेश मीणा को न्यायिक हिरासत भेजा, कड़ी सुरक्षा में जेल शिफ्ट किया


Deoli News 15  नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समरावता में एसडीएम को थप्पड़ जड़ने के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को शुक्रवार को वीसी के जरिये निवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी कराई गई, जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को समरावता गांव से पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। इस दौरान भारी बवाल के बाद पुलिस प्रशासन उसे किसी सुरक्षित थाने ले गया। जहाँ उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। आज सुबह से ही चर्चाओं का दौर चला कि नरेश मीणा को कहा कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोपहर बाद सूचना मिली कि हालातों को देखते हुए प्रशासन ने नरेश मीणा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेश करने की योजना बनाई। जिसे लेकर असंमजस का वातावरण बना रहा। पुलिस प्रशासन ऐसे हालातों में जोखिम उठाने के मूड में कतई नही था। बाद में पुलिस की हिरासत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए तमाम इंतजाम जुटाए गए और करीब 4 बजे निवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजली मीणा के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नरेश मीणा की पेशी हुई, जिस पर न्यायाधीश ने दस्तावेज देखने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए। उधर, पुलिस प्रशासन ने नरेश मीणा के विरुद्ध चल रहे अन्य मामलों में पीसी रिमांड की तैयारी शुरू कर दी है। खबर है कि अन्य जिलों में पुलिस को नरेश मीणा की क़ई मामलों में तलाश है, उन प्रकरणों में पुलिस गिरफ्तार कर फिर से पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है। शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच नरेश मीणा को पुलिस टोंक जेल लेकर पहुँची और उसे बाद न्यायालय के निर्देश पर जेल में सुपुर्द कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d